फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रविड़ इंडिया अंडर-23 को नहीं देंगे कोचिंग, जाने का है प्लान

Wed, 15 Mar 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : file photo
विज्ञापन
इंडिया-ए और अंडर-19 क्रिकेट टीम को जीत के ट्रैक पर लाने वाले राहुल द्रविड़ आने वाले दिनों में इंडिया अंडर-23 टीम की बतौर कोच जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बांग्लादेश में 25 मार्च से 5 अप्रैल तक एशियाई क्रिकेट परिषद की एमर्जिंग ट्रॉफी होगी। इसमें भारतीय अंडर-23 टीम खेलेगी, लेकिन टीम के साथ द्रविड़ बतौर कोच शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 'द वॉल' के नाम से मशहूर रहे द्रविड़ ने इंडिया ए और अंडर-19 को शीर्ष पर पहुंचाने में काफी मेहनत की है। वह सभी जूनियर राष्ट्रीय टीमों को कोचिंग देते रहे हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ने के लिए द्रविड़ को कुछ समय तक लिए इन जिम्मेदारियों से छूट दी है।
विज्ञापन


द्रविड़ दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ बतौर मेन्टॉर जु़ड़े हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स 28 मार्च से राजधानी में अपना आईपीएल शिविर शुरू करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें