फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से राज्यों को नहीं होगा नुकसान!, ड्राफ्ट को मिली मंजूरी

Sat, 18 Feb 2017 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली
विज्ञापन
जीएसटी लॉ के ड्राफ्ट मॉडल को अंतिम रूप देने कि लिए शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई। इसमें जीएसटी काउंसिल लागू होने से राज्यों को होने वाली राजस्व हानी की भरपाई के लिए कानून के ड्राफ्ट को अंतिम मंजूरी मिली।
विज्ञापन

  Draft Compensation Bill has been approved in #GST Council meeting: FM Arun Jaitley pic.twitter.com/d1i0RS67tu — ANI (@ANI_news) February 18, 2017


वित्तमंत्री अरुण जेटली की अगुवाई में हुई इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें राज्यों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि ने जीएसटी में खेती और किसानों की परिभाषा तय करने के साथ-साथ नेशनल गुड्स एंड सर्विस टैक्स ऐपलेट ट्रिब्युनल का संविधान तैयार करने पर भी राय दी। बताते चलें कि यह ट्रिब्यूनल इस लॉ के तहत उत्पन्न विवादों का निपटारा करेगा।
  On March 4-5, legally vetted drafts for all important bills will be presented to Council: FM Arun Jaitley pic.twitter.com/SmLSVr14iS — ANI (@ANI_news) February 18, 2017
विज्ञापन



वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि काउंसिल की अगली बैठक चार और पांच मार्च 2017 को होगी।

बताते चलें कि केंद्र सरकार एक जुलाई से ही जीएसटी लागू करना चाहती है। हालांकि, इसके लिए उसे सेंट्रल जीएसटी एक्ट और इंटीग्रेटेड जीएसटी एक्ट को संसद से  मंजूरी दिलवानी होगी। यही नहीं, हर राज्य की विधानसभाओं से राज्य जीएसटी एक्ट को मंजूरी मिलना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें