फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona vaccine: मेड इन इंडिया टीके की खेप अल सल्वाडोर पहुंची

Thu, 18 Feb 2021 12:43 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अल सल्वाडोर - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

दुनिया में कोविड-19 महामारी के चलते भारत द्वारा भेजी गई मेड इन इंडिया टीके की खेप अल सल्वाडोर पहुंच गई है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। भारत अब तक कई देशों कोरोना वैक्सीन की खेप भेज चुका है।

विज्ञापन

अल सल्वाडोर की सरकार ने बुधवार को भारत से कोविड-19 रोधी टीके की पहली खेप मिलने की जानकारी साझा की थी। राष्ट्रपति नयीब बुकेले के कार्यालय ने बताया था कि एस्ट्राजेनेका के टीके की एक खेप लेकर भारत से एक विमान यहां पहुंचेगा।

बुकेले के कार्यालय द्वारा बताया गया कि कोरोना के टीके की पहली खुराक स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी। हालांकि अल सल्वाडोर सरकार ने यह नहीं बताया कि इस खेप में टीके की कितनी खुराक होगी लेकिन कार्यालय का कहना है कि हजारों स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगेंगे। अल सल्वाडोर में कोरोना वायरस से 58,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 1,758 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें