फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr. Manmohan Singh: पीएम पद से सेवानिवृत्ति के बाद कहां रहते थे डॉ सिंह, लॉन में 200 से अधिक चमगादड़...

Fri, 27 Dec 2024 01:17 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद एक ऐसे बंगले में रहते थे जहां बड़े पैमाने पर रेनोवेशन किया गया। सीपीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, किसी ने सटीक गिनती नहीं की लेकिन चमगादड़ों की संख्या 200 से भी अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
डॉ मनमोहन सिंह का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार 10 साल पीएम रहे डॉ मनमोहन सिंह 2014 में प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद डॉ मनमोहन सिंह दिल्ली में ही रहे। तीन मोतीलाल नेहरू रोड पर में मौजूद विशाल बंगला 10 साल से अधिक समय तक उनका आवास रहा। लुटियंस दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तीन एकड़ में बने विशाल टाइप-VIII बंगले में रहते थे। मई 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह इस पते पर चले गए थे।
विज्ञापन


बंगले का जीर्णोद्धार किया गया
इससे पहले, चार बेडरूम वाला यह बंगला दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आधिकारिक निवास था। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार के बाद इसे खाली कर दिया था।सीपीडब्ल्यूडी ने शीला दीक्षित के बंगले को खाली करने के बाद पूरे फर्श और खंभों को फिर से बनाकर बंगले का पूरी तरह से जीर्णोद्धार किया था।

जामुन, नीम, आम और सीमल समेत लगभग 40 बड़े पेड़
पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते मनमोहन सिंह को अपने परिवार के साथ एसपीजी सुरक्षा मिली थी। जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह अपनी पत्नी गुरशरण कौर के साथ लुटियंस दिल्ली के इस प्रमुख पते पर रहने आए थे, तब बंगले में पीपल, अर्जुन, गूलर, मरोरफली, जामुन, नीम, आम और सीमल समेत लगभग 40 बड़े पेड़ थे, जो पक्षियों और स्तनधारियों की लगभग 60 प्रजातियों को आश्रय देते हैं। 
विज्ञापन


बंगले में 200 से भी अधिक चमगादड़
इस संपत्ति के विशाल लॉन ने बड़ी संख्या में चमगादड़ भी रहा करते थे। मनमोहन सिंह और उनके परिवार के लिए घर तैयार करने में शामिल सीपीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, 'हालांकि कोई सटीक गिनती नहीं, लेकिन चमगादड़ों की संख्या 200 से भी अधिक हो सकती है।'
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें