फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षवर्धन बोले- स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर आयुष दवाओं का शुरू हुआ नैदानिक परीक्षण

Thu, 07 May 2020 01:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉक्टर हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि गुरुवार से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों पर अश्वगंधा, यष्टिमधु, गुडूची पिप्पली, आयुष-64 जैसी आयुष दवाओं का नैदानिक परीक्षण शुरू हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आयुर्वेद की जो अंदरूनी ताकत है उसका वास्तविक इस्तेमाल जो देश, दुनिया के लिए होना चाहिए वो शायद हो नहीं पाता है। देश, दुनिया के सामने आयुर्वेद की श्रेष्ठता को हम आधुनिक वैज्ञानिक तरीके से सिद्ध करके प्रस्तुत करेंगे।'

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ जिलों में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की अधिक मृत्यु दर पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने बुधवार को राज्यों से कहा था कि वे प्रारंभिक निगरानी, संपर्कों का तेजी से पता लगाने और शुरू में ही रोगों के निदान जैसे कदमों पर ध्यान केंद्रित करें। जिससे कि इन क्षेत्रों में मौत के मामलों में कमी आ सके।
विज्ञापन


उन्होंने गुजरात के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री नितिनभाई पटेल और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की थी। जिसमें अत्यंत गंभीर श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) और इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) के मामलों की स्क्रीनिंग और जांच करने जैसे उचित कदमों की आवश्यकता पर जोर दिया। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा था कि केंद्र द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना समय की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें