फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr Ambedkar: आंबेडकर की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, राहुल बोले- उनकी विरासत हमारे संघर्ष की प्रेरणा

Sat, 06 Dec 2025 09:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉ. आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर पूरा देश भारत के संविधान निर्माता को याद कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। डॉ. आंबेडकर को याद करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि उनकी संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को राह दिखाती रहेगी।
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और अन्य नेताओं ने संसद भवन परिसर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. आंबेडकर को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 'महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को याद करते हुए। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को राह दिखाती रहेगी। उन्होंने पीढ़ियों को इंसानी गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने के लिए प्रेरित किया। उनके आदर्श हमें विकसित भारत बनाने की दिशा में काम करते हुए राह दिखाते रहें।' 
विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर को किया याद
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डॉ. आंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर याद करते हुए एक पोस्ट में लिखा, 'बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी समानता, न्याय और मानवीय गरिमा की विरासत संविधान बचाने के मेरे संकल्प को मजबूत करती है और भारत और समावेशी और करुणाशील भारत बनाने में हमारे एकजुट संघर्ष को प्रेरित करती है।' संसद परिसर में डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा 'आंबेडकर जी एक आइकॉन हैं। उन्होंने पूरे देश को रास्ता दिखाया, उन्होंने हमें संविधान दिया। इसलिए, हम उन्हें याद करते हैं और उनके विचारों और संविधान की रक्षा करते हैं। हर भारतीय का संविधान खतरे में है। हम इसकी रक्षा करते हैं, नागरिक इसकी रक्षा करते हैं।'

ये भी पढ़ें- Putin Dinner Menu: रूसी राष्ट्रपति को परोसे गए कश्मीरी गुच्ची से गुड़ संदेश तक, भारतीय पकवान परंपराओं का संगम
विज्ञापन


खरगे ने लिखा- डॉ. आंबेडकर सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत आवाज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉ. आंबेडकर को याद करते हुए लिखा, 'डॉ. आंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर हम संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज को दिल से धन्यवाद देते हैं। बाबा साहेब आंबेडकर अपनी पूरी जिंदगी बराबरी, भाईचारे और न्याय के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लिए मजबूती से खड़े रहे। आज हमसे उन मूल्यों को बनाए रखने, बचाने की उम्मीद की जाती है, जिनके लिए वे जिए। देश को उनका सबसे बड़ा तोहफा, भारत का संविधान है।' 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें