देश के लिए भले ही राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के बड़े मायने हों। भले नेताजी सुभाष चंद बोस द्वारा राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया गया हो और देश उन्हें सम्मान से महात्मा गांधी कहता हो लेकिन बसपा सुप्रीमों मायावती के लिए इसका कोई अर्थ नहीं है।
बीएसपीइंडिया. ओआरजी, बसपा की आधिकारिक वेबसाइट है। इसमें संविधान सभा के अध्यक्ष डा. भीवराव अंबेडकर को बतौर राष्ट्रपिता पेश किया गया है। वेब साइट के अनुसार भारत के राष्ट्रपिता डॉ. भीमराव अंबेडकर हैं। इसके साथ-साथ बसपा की इस वेबसाइट में कई अहम बदलाव दिखे हैं।
पहले इसमें मायावती का चेहरा एक मात्र मुख्य नेता के तौर पर उभरता था। इसके बाद बसपा के संस्थापक काशीराम, डा. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फूले समेत अन्य गुरुओं की तस्वीर अपनी चमक बिखेरती थी। लेकिन अब मायावती ने खुद को नेपथ्य में रख लिया है। डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर प्रमुखता के साथ स्क्रीन पर लीड कर रही है।