फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग कार्यक्रम: देश के चुनींदा 'आईएएस' अफसर करेंगे यह खास कोर्स, एक साल तक हर सप्ताह चुकाने होंगे 8500 रुपये

सार

कॉलेज का यह 78वां कोर्स होगा। एक आईएएस अफसर को इस कोर्स के लिए हर सप्ताह 7975 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा रैंट एवं अन्य खर्च के लिए 600 रुपये प्रति सप्ताह जमा कराने पड़ेंगे...
विज्ञापन
वेलिंग्टन डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र एवं राज्य सरकारों में काम कर रहे 'आईएएस' अधिकारियों को कई तरह की ट्रेनिंग करनी पड़ती हैं। भारत सरकार के कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय का 'कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग' यानी डीओपीटी इस तरह के ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करता है। कोरोनाकाल में अधिकांश ट्रेनिंग संस्थान बंद होने के कारण अधिकारियों के लिए निर्धारित कोर्स नहीं हो सके थे। इस साल आईएएस अफसरों को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में वेलिंग्टन स्थित 'डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में 'स्टाफ कोर्स' कराया जाएगा। कॉलेज का यह 78वां कोर्स होगा। एक आईएएस अफसर को इस कोर्स के लिए हर सप्ताह 7975 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा रैंट एवं अन्य खर्च के लिए 600 रुपये प्रति सप्ताह जमा कराने पड़ेंगे।

विज्ञापन


डीओपीटी ने इस कोर्स के लिए 22 फरवरी को भारत सरकार के सभी मंत्रालयों एवं विभागों के अलावा राज्य व संघ क्षेत्रों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि यह कोर्स छह जून से शुरू होगा। संबंधित केंद्रीय मंत्रालय और राज्य सरकारें अपने यहां से आईएएस अधिकारियों का नाम डीओपीटी को भेजेंगे। कोर्स के लिए अधिकारी के नाम का सहमति पत्र जारी करने के साथ ही मंत्रालयों और राज्य सरकारों को कोर्स की फीस चुकाने की जिम्मेदारी भी वहन करनी होगी। इस कोर्स की फीस सरकार द्वारा जमा की जाएगी। 45 सप्ताह के इस कोर्स को चार चरणों में विभाजित किया गया है।

डीएसएससी को सिविल सेवा अधिकारियों के लिए उन्नत प्रशिक्षण संस्थान माना जाता है। यहां पर ये अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर, अंतर सेवा समन्वय और इस बाबत योजना तैयार करना सीखते हैं। अधिकारियों को 'सिविलियन और आर्म्ड फोर्स' के काम करने का तरीका और समझ की जानकारी मिलती है। कोर्स के अंतर्गत जमीन स्तर की जानकारी के लिए अधिकारियों को 'संयुक्त अग्रिम एरिया टूर' और 'औद्योगिक प्रमाण टूर' पर ले जाया जाएगा। यह कोर्स छह जून से शुरू होकर 15 अप्रैल 2023 को समाप्त होगा। चयनित अधिकारियों को 23 मई से चार जून तक अभिविन्यास यानी 'ओरिएंटेशन' कोर्स में जाना पड़ेगा। यहां से जो अधिकारी पास होंगे, केवल वही अफसर आगे के कोर्स के लिए डीएसएससी, वेलिंग्टन जाएंगे।
विज्ञापन


उक्त कोर्स ज्वाइन करने के लिए अधिकारियों को कुछ नियम व शर्तों का पालन करना होगा। इच्छुक अधिकारी केंद्रीय सिविल सेवा के ग्रुप 'ए' में आता हो। उसकी आयु पचास साल से ज्यादा न हो। सरकारी सेवा में शानदार करियर होने के अलावा संबंधित अधिकारी को विजिलेंस से भी क्लीयरेंस लेनी जरूरी है। इस कोर्स में आईएएस अधिकारियों को रक्षा रणनीति के हिसाब से आर्थिक, वैज्ञानिक, राजनीतिक और औद्योगिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा विषयों को लेकर सिविल सेवा के अधिकारियों को रिसर्च का खास अवसर प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें