फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीओपीटी के एक अधिकारी की अचानक मौत के बाद सील किया गया कार्यालय

Mon, 27 Apr 2020 06:38 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी)के एक अधिकारी की अचानक मौत के बाद कार्यालय की इमारत को सील कर दिया गया है और अन्य कर्मचारियों को एहतियाती तौर पर कुछ दिन के लिए खुद को पृथक रहने को कहा गया है। बता दें कि विभाग के सेक्शन ऑफिसर की रविवार शाम अचानक मौत हो गई थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और रविवार को उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे या नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

अधिकारी ने बताया कि पुराने जेएनयू परिसर में प्रशिक्षण केंद्र की इमारत को एहतियाती तौर पर सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक सभी कर्मचारियों को कुछ दिन के लिए स्वयं को सबसे अलग रखने को कहा गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें