अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात मुस्लिम देश के नागरिकों के अमेरिकी यात्रा पर दिए अपने विवादित आदेश को बदलने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए नए प्रशासनिक आदेश देंगे।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में एक कान्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि ट्रैवल बैन पर फेडरल कोर्ट के जज के रोक और चिंता की बात को ध्यान में रखते हुए वह नए आदेश जारी करेंगे। ट्रैवल बैन के आदेश को तीनों जज गलत समझ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इसका रिव्यू करने के लिए किसी बड़े पैनल की जरूरत नहीं है।
ट्रंप प्रशासन ने कहा कि उनका मकसद देश की सिक्युरिटी से है। वह किसी कानूनी कार्रवाई में वक्त बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। बताते चलें कि कि ट्रंप के टैवल बैन के आदेश को लोअर कोर्ट ने सस्पेंड करने की बात कही थी। जजों के पैनल ने ट्रंप प्रशासन के मकसद पर भी सवाल उठाए थे।