डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप दो दिन की भारत यात्रा के बाद वापस अमेरिका के लिए रवाना हुए।
डिनर कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, स्पीकर ओम बिरला सहित कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद।
राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के लिए है ये खास मेन्यू
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं ट्रंप ने कहा कि पिछले दो दिन में बहुत लाभप्रद काम हुआ है, हम अहम व्यापार और सैन्य समझौतों पर काम कर रहे हैं। भारत आकर सीखने का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पत्नी सविता कोविंद ने स्वागत किया। राष्ट्रपति द्वारा ट्रंप को डिनर पार्टी दी जा रही है। जेरेड कुशनर और इवांका ट्रंप भी हैं मौजूद।
डोनाल्ड ट्रंप ने की भारतीय कारोबारियों से मुलाकात। कई सीईओ से मुलाकात कर रहे हैं ट्रंप। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद। ट्रंप ने कहा- भारत में अपने स्वागत से अभिभूत मैं हूं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मेलानिया और मैं भारत की महिमा और भारतीय लोगों की असाधारण उदारता और आदरता से विस्मित हैं। हम आपके गृह राज्य के (पीएम मोदी के) नागरिकों द्वारा किए गए शानदार स्वागत को हमेशा याद रखेंगे। दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने को सहमत हैं। हमने आज अपाचे और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर सहित दुनिया में बेहतरीन- उन्नत अमेरिकी सैन्य उपकरणों के यूएस डॉलर 3 बिलियन से अधिक की खरीद के लिए भारत के साथ समझौतों के साथ अपने रक्षा सहयोग का विस्तार किया। ये हमारी संयुक्त रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएंगे।'
यह संबंध, 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण पार्टनरशिप्स में है और इसलिए आज राष्ट्रपति ट्रंप और मैंने हमारे सम्बंधों को कॉम्प्रिहेन्सिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है। आतंक के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराने के लिए आज हमने अपने प्रयासों को और बढ़ाने का निश्चय किया है। आज हमारे बीच ड्रग तस्करी, नार्को-आतंकवाद और संगठितत अपराध जैसी गंभीर समस्याओं के बारे में एक नए मेकैनिज्म पर भी सहमति हुई है। कुछ ही समय पहले स्थापित हमारी स्ट्रैटेजिक एनर्जी पार्टनरशिप सुदृढ़ होती जा रही है। और इस क्षेत्र में आपसी निवेश बढ़ा है। तेल और गैस के लिए अमेरिका भारत का एक बहुत महत्वपूर्ण स्त्रोत बन गया है। हम एक बड़ी ट्रेड डील के लिए बात करेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त बयान जारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में एक बार फिर हार्दिक स्वागत है। मुझे विशेष खुशी है की इस यात्रा पर वो अपने परिवार के साथ आए हैं। पिछले आठ महीनों में राष्ट्रपति ट्रंप और मेरे बीच ये पांचवी मुलाकात है। मोटेरा में राष्ट्रपति ट्रंप का कार्यक्रम हमेशा याद रखा जाएगा। यह स्पष्ट हुआ कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध केवल दो सरकारों के बीच नहीं बल्कि लोगों पर आधारित हैं। आज हमारी चर्चा में डिफेंस, टेक्नॉलजी, ट्रेड रिलेशन और पीपल टू पीपल रिलेशन पर बात हुई। हमारे बीच रक्षा सहयोग महत्वपूर्ण है। हमारे डिफेंस मैन्युफैक्चरर एक दूसरे की सप्लाइ चेन का हिस्सा बन रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद हाउस में कहा, 'पिछले दो दिन, खासकर कल स्टेडियम में, यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। वहां इतनी तादाद में लोग मौजूद थे शायद मेरे मुकाबले आपके (पीएम मोदी) लिए ज्यादा। 125 हजार लोग वहां मौजूद थे। हर बार जब मैंने आपका उल्लेख किया, तो उन्होंने खुशी जाहिर की। लोग आपको यहां बहुत प्यार करते हैं।'
हैदराबाद हाउस में बोले मोदी, 'मैं आपका (डोनाल्ड ट्रंप) और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हैं। मुझे पता है कि आप इन दिनों व्यस्त हैं, फिर भी, आपने भारत की यात्रा के लिए समय निकाला। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।'
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप मोती बाग के सर्वोदय को-एड स्कूल पहुंच गई हैं। यहां वे हैप्पीनेस क्लासेज को देखेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्वीपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। रक्षा सौदे के अलावा कई सौदों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के करार होंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने राजघाट में बापू को श्रद्धांजलि देने के बाद आगंतुक पुस्तिका में लिखा, अमेरिकी लोग महात्मा गांधी की महान दूरदर्शिता- एक संप्रभु और मजबूत भारत के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। यह अद्भुत सम्मान की बात है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ हैदराबाद हाउस पहुंच गए हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वे द्वीपक्षीय वार्ता करेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैदराबाद हाउस के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्वीपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वही प्रधानमंत्री मोदी पहले से ही हैदराबाद हाउस में मौजूद हैं।
अमेरिका नहीं इस देश की हैं मेलानिया, 22 साल पहले एक फैशन शो में हुई थी ट्रंप से मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानियों ने राजघाट परिसर में पौधारोपण किया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप राजघाट पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोनों ने राजघाट की आगंतुक पुस्तिका में भी एक संदेश लिखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद हाउस पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां पहुंचेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा सौदे के अलावा कई और समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजघाट के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पत्नी मेलानिया के साथ श्रद्धांजलि देंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उनकी पत्नी सरला कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और उनकी वरिष्ठ सलाहकार राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं। थोड़ी देर में राष्ट्रपति ट्रंप का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा। इसके बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे।