अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुनावी जीत के लिए अमेरिकी भारतीयों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनका चुनावी अभियान हिंदुओं की वजह से निर्णायक मुकाम तक पहुंच पाया।
फ्लोरिडा में अपनी चुनावी जीत के बाद धन्यवाद रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'यहां हिंदू कमेटी से जुड़े कई भारतीय हैं। हमने हिंदुओं के साथ अच्छा किया। ' बताते चलें कि ट्रंप की जीत में फ्लोरिडा ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
फ्लोरिडा में भारतीय अमेरिकी की जनसंख्या बहुत ज्यादा है। यह पहला मौका है जब डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी जीत के लिए भारतीय अमेरिकियों और हिंदुओं को धन्यवाद दिया।
ट्रंप ने कहा, ' हम एक बड़ी संख्या में हैं। हम कहां है और वे कहां हैं। मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। आप लोग अद्भुत थे और विलक्षण हैं।'