फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: जल्द खत्म हो जाएगा गाजा युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर किया दावा; बोले- समझौते के बेहद करीब

Fri, 26 Sep 2025 08:12 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि गाजा युद्ध को खत्म करने और बंधकों की वापसी के लिए अमेरिका इस्राइल और हमास के बीच समझौता कराने के बेहद करीब है। हालांकि इससे पहले भी वे कई बार ऐसे दावे कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच बीते 22 महीनों चल रहे संघर्ष में गाजा की स्थिति दिन-प्रतिदिन और भयावह होती जा रही है। इसी बीच इस संघर्ष को खत्म करने की ओर इशारा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका इस्राइल और हमास के बीच गाजा में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए एक समझौते के बहुत करीब है। उन्होंने दावा किया कि यह समझौता बंधकों को वापस लाने और युद्ध को समाप्त करने में मदद करेगा।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस से रवाना होते वक्त पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि गाजा पर शायद एक समझौता होने वाला है, हम इसके बहुत करीब हैं। बता दें कि ट्रंप पहले भी ऐसे कई दावे कर चुके हैं। कुछ हफ्ते पहले भी उन्होंने कहा था कि गाजा पर बहुत जल्द समझौता हो जाएगा, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। उन्होंने इससे पहले और बाद में भी ऐसे ही दावे कई बार किए हैं, जिससे ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह केवल राजनीतिक बयानबाजी है या वास्तव में कोई ठोस प्रयास जारी है।

(खबर अपडेट की जा रही है)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें