फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया पर ट्रंप ने कसा शिकंजा, आर्थिक प्रतिबंध लगाने का ऑर्डर पास

Fri, 22 Sep 2017 06:46 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
विज्ञापन
किम जोंग-उन और ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया के खिलाफ शिकंजा और कस दिया। उन्होंने उत्तर कोरिया के व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ एक शासनादेश पर हस्ताक्षर कर आर्थिक प्रतिबंध कड़े कर दिए। इस कार्रवाई से वह अलग-थलग पड़ गया है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को पूरी तरह तबाह कर देने की चेतावनी के दो दिन बाद नए आदेश पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने किम का मजाक बनाते कहा था कि यदि ‘रॉकेट मैन’ ने उकसावे की कार्रवाई को बंद नहीं किया तो उसे ध्वस्त कर देंगे। 

पढ़ें- उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान की तुलना कुत्ते से की    

उन्होंने कहा कि नए आदेश के बाद अमेरिका के वित्त विभाग को उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने के लिए और अधिकार मिल जाएंगे। उसे सामान, सेवा और तकनीकी नहीं मिलेगी। उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि यह कतई मंजूर नहीं है कि उत्तर कोरिया को कोई भी वित्तीय मदद दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें