फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 डॉलर की सैलरी और बिना छुट्टी के काम करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

Mon, 14 Nov 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सालाना 1 डॉलर सैलरी लेने की घोषणा की है और साथ ही किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं लेंगे। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति को 4 लाख अमेरिकी डॉलर की सैलरी मिलती है। एक सवाल के जवाब में 70 वर्षीय ट्रंप ने कहा, 'नहीं, मैं सैलरी नहीं लूंगा।' गौरतलब है कि सितंबर में ट्रंप ने एक वीडियो के जरिए इस संदर्भ में वादा किया था। 
विज्ञापन


रविवार को अमेरिकी टेलीविजन चैनल सीबीएस पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम '60 मिनट' में साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि कानूनन एक डॉलर की सैलरी लेनी होगी, तो मैं सालाना 1 डॉलर की सैलरी लूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह क्या है।'

ट्रंप ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी क्या है और उन्होंने कोई अवकाश न लेने की भी बात की।'

नव निर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, 'हमारे पास बहुत काम है और बहुत सारा काम किया जाना है। और मैं चाहता हूं कि जनता के लिए इस काम को पूरा किया जाए।'

छुट्टियां न लेने की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैं चाहता हूं यह काम पूरा हो, हम टैक्स कम कर रहे हैं, हेल्थ केयर के बारे में विचार कर रहे हैं। मेरा मतलब है कि बहुत कुछ किया जाना है। मुझे नहीं लगता कि हम बहुत छुट्टियां ले सकते हैं।'
विज्ञापन


डोनल्ड ट्रंप ने चुनावों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को मात दी। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों ने अमेरिका की एक बड़ी आबादी को चकित कर दिया, जो हिलेरी की जीत की उम्मीद लगाए हुए थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें