फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सामने आया ट्रंप का बिजनेस प्रेम, बेटी के डिजाइन किए कपड़े न बेचने पर भड़के

Fri, 10 Feb 2017 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खरबपति बिजनेशमैन से अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप का मोह अभी भी अपने बिजनेस से कम नहीं हो पा रहा है। इसकी एक बानगी उस समय देखने को मिली जब उन्होंने एक अमेरिकन कंपनी को अपनी बेटी के डिजाइन कपड़े न बेचने पर सावर्जनिक रूप से फटकार लगाई।
विज्ञापन


असल में डिपार्टमेंटल स्‍टोर की चेन चलाने वाली नार्ड स्ट्रोम ने ट्रंप की डिजाइनर बेटी इवांका के डिजाइन किए हुए कपडों को बिक्री के लिए अपने कलेक्‍शन में नहीं रखा था। हालांकि यह एक सामान्य व्यवसायिक पक्रिया थी, लेकिन ट्रंप ने इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि नार्डस्ट्राम ने मेरी बेटी इवांका के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया, वह एक अच्छी लड़की है जो मुझे हमेशा अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है। भयानक।
विज्ञापन


हालांकि ट्रंप की इस अप्रत्याशित प्रतिक्रिया का नार्डस्ट्रॉम ने भी कड़ा जवाब दिया। कंपनी ने इसे व्यापारिक हितों के लिए संभावित उलझन बताया जो पिछले माह ट्रंप के कार्यकाल संभालने के बाद शुरू हुई थी। वहीं इससे पहले की इस पर विवाद खड़ा होता व्हाइट हाउस इसके बचाव में उतर आया। उसने राष्ट्रपति के बचाव को एक सामान्य प्रतिक्रिया बताया। My daughter Ivanka has been treated so unfairly by @Nordstrom. She is a great person -- always pushing me to do the right thing! Terrible! — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 8, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें