फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'भाजपा और शिवसेना यूबीटी के एक साथ आने की संभावना नहीं', जानें शिवसेना नेता ने क्यों किया ये दावा

Wed, 05 Feb 2025 06:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने भाजपा और शिवसेना यूबीटी के मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर कहा है कि, उन्हें भाजपा और शिवसेना यूबीटी के एक साथ आने की संभावना नहीं दिखती है।
विज्ञापन
संजय शिरसाट, मंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने बुधवार को कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के नेताओं की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर किए गए हमलों को देखते हुए भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) के फिर से हाथ मिलाने की कोई संभावना नहीं है। बता दें कि, संजय शिरसाट की पार्टी शिवसेना महायुति सरकार में भाजपा की सहयोगी है। 
विज्ञापन


'उनके फिर से हाथ मिलाने की कोई राजनीतिक जरूरत नहीं'
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय भगवा दल उन लोगों को स्वीकार नहीं करेगा जो लगातार उसके शीर्ष नेतृत्व को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से एक सवाल के जवाब में कहा, 'भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) एक साथ नहीं आएंगे। भाजपा उन लोगों को स्वीकार नहीं करेगी जो पीएम मोदी और अमित शाह की बुराई करते हैं।' राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री ने टिप्पणी की कि इसके अलावा, भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) के फिर से हाथ मिलाने की कोई राजनीतिक जरूरत नहीं है। 

2019 में एनडीए से अलग हुई थी अविभाजित शिवसेना
अविभाजित शिवसेना और भाजपा तब तक सहयोगी थे जब तक कि शिवसेना ने एनडीए छोड़ दिया और 2019 में कांग्रेस और संयुक्त एनसीपी के साथ महा विकास अघाड़ी का गठन नहीं कर लिया। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी बाद में विपक्षी दलों के राष्ट्रीय स्तर के गठबंधन इंडिया ब्लॉक में शामिल हो गई। बता दें कि, भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) के फिर से गठबंधन करने की अटकलें महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में समय-समय पर सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन


दोनों दलों ने नेताओं ने दी है अलग-अलग प्रतिक्रिया
पिछले महीने के अंत में, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के इस दावे को खारिज कर दिया कि सत्तारूढ़ भाजपा के कई नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। मुंबई में भाजपा के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर के बीच बातचीत के बाद संजय राउत की तरफ से यह दावा किए जाने के बाद मीडिया से पूछे गए सवाल पर सीएम फडणवीस ने कहा कि आकस्मिक बैठकों को राजनीतिक रूप से नहीं समझा जाना चाहिए। भाजपा विधायक पराग अलवानी की बेटी के विवाह समारोह में उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में विधान परिषद के सदस्य मिलिंद नार्वेकर और चंद्रकांत पाटिल के बीच कुछ हंसी-मजाक वाली बातचीत के बाद संजय राउत की यह टिप्पणी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें