फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBA slams Owaisi: 'जज को जज न करें' ओवैसी को बार असोसिएशन की नसीहत, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 10 Nov 2022 01:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बार असोसिएशन ने जस्टिस अवस्थी की आलोचना को लेकर ओवैसी को फटकार लगाई है। जस्टिस अवस्थी जब कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे, तब उनकी पीठ ने हिजाब केस में फैसला सुनाया था। उन्हें विधि आयोग का अध्यक्ष बनाने की ओवैसी ने आलोचना की है।

विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया बार असोसिएशन (AIBA) ने एआईएमआईएम के प्रमुख व वकील असद्दुीन ओवैसी को कड़ी नसीहत दी है। वकीलों के इस अखिल भारतीय संगठन ने ओवैसी से कहा है कि वे 'जज को जज न करें' यानी किसी न्यायाधीश के बारे में कोई निर्णय या उनकी आलोचना न करें। ओवैसी ने कर्नाटक के हिजाब केस में फैसले सुनाने वाले जस्टिस ऋतुराज अवस्थी को लॉ कमीशन का अध्यक्ष बनाए जाने की आलोचना की थी। 

विज्ञापन

बार असोसिएशन ने जस्टिस अवस्थी की आलोचना को लेकर ओवैसी को फटकार लगाई है। जस्टिस अवस्थी जब कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे, तब उनकी पीठ ने हिजाब केस में फैसला सुनाया था। बार असोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ वकील आदिश सी. अग्रवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि विधि आयोग (Law Commission) के पुनगर्ठन व जस्टिस अवस्थी को उसका अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है।
अग्रवाल ने कहा कि जस्टिस अवस्थी की अध्यक्षता वाली हाईकोर्ट की पीठ के फैसले को बाद में सुप्रीम कोर्ट ने यथावत रखते हुए उस भावना में बरकरार रखा था। बार असोसिएशन के प्रमुख ने कहा कि ओवैसी द्वारा विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में अवस्थी की नियुक्ति की आलोचना की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। ओवैसी को खुद एक वकील और बैरिस्टर होने के नाते, तथ्यों को गलत तरीके से पेश नहीं करना चाहिए। उन्हें देश की न्यायपालिका में अपना विश्वास प्रदर्शित करना चाहिए।
विज्ञापन

अग्रवाल ने कहा कि एआईबीए विधि आयोग और उसके नए अध्यक्ष जस्टिस अवस्थी को अपना समर्थन देने का वचन देता है और सभी विघटनकारी और अस्थिरतावादी ताकतों के खिलाफ खड़ा होने का वचन देता है। कर्नाटक हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस अवस्थी को बुधवार को विधि आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें