फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी राहत: घरेलू उड़ानों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट से यात्रियों को छूट पर हो रहा विचार

Mon, 07 Jun 2021 07:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनो खुराक लगवा ली हैं, उन्हें कोरोना रिपोर्ट रखने से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने साथ ही केंद्र सरकार घरेलू उड़ानों में यात्रियों की सुविधा के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


पुरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सहित कई मंत्रालयों की संयुक्त टीम और विभिन्न हितधारक इस मसले पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला अकेले नागर विमानन मंत्रालय नहीं ले सकता। सरकार इस पर नोडल एजेंसी से भी मंत्रणा कर रही है, ताकि विमान यात्रियों को सहूलियत हो। दरअसल कुछ राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले अब भी ज्यादा हैं और इसलिए घरेलू विमान यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य किया गया है।

महाराष्ट्र के घरेलू हवाई यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं,
बीएमसी ने एक आदेश में कहा कि अब से मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने के लिए नहीं कह सकते। बीएमसी ने कहा कि ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। बता दें कि आरटी-पीसीआर के जरिए किसी भी शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलता है।
विज्ञापन


बीएमसी की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सभी घरेलू यात्री, जो महाराष्ट्र के किसी स्थान से हवाई यात्रा के जरिए मुंबई आ रहे हैं, उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य नहीं है। दिशा-निर्देशों में कहा गया कि सभी घरेलू हवाई यात्रियों को मुंबई से महाराष्ट्र के किसी भी कोने में हवाई यात्रा करने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना जरूरी नहीं है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दैनिक मामले कम हो रहे हैं और इसके बावजूद सरकार ने वहां अभी भी सख्ती बनाई हुई है। इससे पहले मई महीने में यह आदेश आया था कि सभी घरेलू हवाई यात्रियों को मुंबई से हवाई यात्रा के जरिए महाराष्ट्र के किसी दूसरे स्थान पर जाने के लिए आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें