फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष गोयल के घर चोरी की कोशिश करने पर घरेलू सहायक गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2019 01:25 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Piyush Goyal - फोटो : PTI
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुंबई स्थित घर में कथित रूप से चोरी की कोशिश करने के मामले में उनके घरेलू सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में विष्णु कुमार (25) को गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि घर में रखे एक कम्प्यूटर से कुछ सूचना अज्ञात लोगों के साथ कथित रूप से साझा करने को लेकर विष्णु के खिलाफ आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे दिल्ली से मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को मुंबई लाया गया। कथित चोरी का यह मामला 19 सितंबर को प्रकाश में तब आया, जब गोयल की पत्नी यात्रा से मुंबई लौटीं और उन्होंने घर से चांदी के बर्तन और एंटीक समेत कुछ कीमती सामान नदारद पाया।
विज्ञापन


मंत्री के घर में काम करने वाला कुमार भी लापता था। केंद्रीय मंत्री का फ्लैट दक्षिणी मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित है। पुलिस को इस बात का भी संदेह है कि कुमार ने गोयल के घर में रखे एक निजी कंप्यूटर से कुछ अहम जानकारी ईमेल के जरिए किसी और को भेजी। अधिकारी के अनुसार आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें