फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतम 60 फीसदी यात्रियों के साथ उड़ान भर सकेंगी घरेलू विमानन कंपनियां

Thu, 05 Nov 2020 02:13 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E
विज्ञापन

भारतीय विमानन कंपनियां कोरोना महामारी से पहले की अपनी क्षमता के अधिकतम 60 फीसदी यात्रियों के साथ उड़ान भर सकती हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि महामारी को देखते हुए यह आदेश 24 फरवरी, 2021 तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


इससे पहले मंत्रालय ने 2 सितंबर, 2020 को आदेश जारी कर विमानन कंपनियों को इसकी सूचना दी थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया था कि आदेश कब तक प्रभावी रहेगा। 


मंत्रालय ने 29 अक्तूबर को अपने 2 सितंबर के आदेश को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह 24 फरवरी, 2021 की रात 11.59 बजे तक या फिर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

इससे पहले 26 जून के आदेश में कहा गया था कि घरेलू विमानन कंपनियां अधिकतम 45 फीसदी यात्री क्षमता के साथ उड़ान भर सकेंगी। लॉकडाउन के कारण दो महीने बंद रहने के बाद 25 मई से 33 फीसदी क्षमता के साथ घरेलू उड़ानें शुरू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें