भारत और चीन के बीच एक बार फिर डोकलाम का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। चीन के डोकलाम से महज 10 किमी दूर सड़क निर्माण शुरू करने के बाद भारत ने सीमा पर चौकसी बढ़ाने का फैसला किया है। सेना चीन से लगी सीमा पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है और इसके लिए वह ठोस कदम उठाने की तैयारी में है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चीन से लगी 4,057 किमी की वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करना चाहती है। मौजूदा समय में यह भारतीय सेना के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राइ जंक्शन का दौरा किया था।
पढ़ें: चीनी मीडिया ने भारतीयों को बताया घमंडी
वहीं मंगलवार को एक कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भारतीय सेना को मजबूत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सेना के सामरिक बुनियादी ढांचे में सुधार की निगरानी की जा रही है और सेना की क्षमता और विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।