मुंबई महानगर पालिका चुनाव में अलग तरह का नजारा देखने को मिल रहा है। बीएमसी चुनाव में कुत्तों से प्रचार करवाया जाएगा। ऐसा वोट प्रतिशत बढ़ाने और मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
लगभग 100 कुत्ते एक मेसेज वाली टी-शर्ट पहनेंगे और रैली निकाल लोगों से वोट डालने की अपील करेंगे। जिस पर लिखा होगा 'हम वोट नहीं कर सकते लेकिन आप जरुर कर सकते हैं' और 'हमारे पास वोटर आईडी नहीं लेकिन आपके पास है' जैसे मेसेज लिखे होंगे।