फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कुत्ते को कार से बांधा और सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटा, ड्राइवर गिरफ्तार

Sat, 12 Dec 2020 01:06 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
कुत्ते को कार से बांधा और घसीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
केरल के एर्नाकुलम में एक कुत्ते को कार से बांधकर सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद 62 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कुत्ते से परेशान था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, कार का मालिक यूसुफ है और वह ही कार चला रहा था। चेंगमंड थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूसुफ उस कुत्ते को अपने इलाके से दूर करना चाहता था, क्योंकि वह उसके घर के आसपास काफी शोर मचाता था। ऐसे में उसने कुत्ते को कार से बांध दिया और दूसरे इलाके में छोड़कर आने की कोशिश करने लगा। 

इस तरह अंजाम दी वारदात
पुलिस के मुताबिक, ऐसे में यूसुफ ने कुत्ते को कार से बांध दिया और उसे कई किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई।
विज्ञापन


बाइक सवार ने बनाया वीडियो
बताया जा रहा है कि यह घटना 11 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे हुई। उस दौरान अखिल नाम के बाइक सवार युवक ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वह अस्पताल से घर लौट रहा था। अखिल ने पुलिस को बताया कि पहले उसे लगा कुत्ता कार का पीछा कर रहा है, लेकिन पास पहुंचने के बाद पता लगा कि उसे कार से बांधा गया है।

पुलिस ने दबोचा आरोपी
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी यूसुफ का पता लगा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे जमानत मिल गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही, इलाके के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें