Jaya Kishori Bag: जानी मानी भागवत कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी को इन दिनों सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। जहां यूजर्स ने दावा किया कि बीते दिनों किशोरी एयरपोर्ट पर एक ब्रांडेड बैग के साथ देखी गई, जिसे बनाने के लिए गाय की चमड़ी का उपयोग किया जाता है।
भारत की जानी मानी आध्यात्मिक उपदेशक, मोटिवेशनल स्पीकर और सिंगर जया किशोरी को इन दिनों इंटरनेट पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आलोचना के कारण की बात करें तो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्हें एयरपोर्ट पर एक ब्रांडेड बैग ले जाते हुए देखा गया है। तभी से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने ढेर सारी पोस्ट के माध्यम से उनके ऊपर निशाना साधा है। बता दें कि यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उस बैग की कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है और उसे बनाने के लिए गाय की चमड़ी का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर किशोरी पर लग रहे आरोप
मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स आरोप लगा रहे है कि भागवत वाचक जया किशोरी बीते दिनों 2 लाख से अधिक कीमते के एक ब्रांडेड बैग के साथ देखी गई। इसके साथ ही यूजर्स किशोरी पर आरोप लगा रहे है कि पूरी दुनिया को भौतिकवाद से दूर रहने, वैराग्य और भगवत गीता का पाठ पढ़ाने वाली उपदेशक खुद 2 लाख रुपये से अधिक लगात और गाय की चमड़ी के इस्तेमाल से बनने वाली बैग का इस्तमाल कर रहीं है।
सोशल मीडिया पर दावा
सोशल मीडिया पर वाचक जया किशोरी की आलोचना देखने जब पहुंचे तो यूजर्स का एक अलग रूप देखने को मिला। जहां एक यूजर्स ने लिखा कि बवाल बढ़ने के बाद जया किशोरी ने अपना वह वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया है। वह खुद तो गैर-भौतिकवाद का प्रचार करती दिखती हैं और खुद को भगवान कृष्ण की भक्त कहती है। यूजर्स ने अपने पोस्ट में दावा करते हुए कहा कि एक और बात Dior बछड़े के चमड़े का उपयोग करके बैग बनाता है।
विज्ञापन
वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि जया किशोरी लोगों को भौतिकवादी न बनने के लिए कहती हैं फिर भी वह खुद 2 लाख रुपये से अधिक की कीमत वाले लग्जरी बैग का इस्तेमाल करती हैं। सब उपदेशक ऐसे ही हैं जो हमारे धर्म का इस्तेमाल पैसे कमाने और शानदार जीवनशैली के लिए करते हैं।
तीसरे यूजर ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि कैसे जया किशोरी एक झोपड़ी में रहने का दावा करती हैं और अपने अनुयायियों से पैसे के पीछे न भागने के लिए कहती हैं जबकि वह खुद 2 लाख रुपये का बैग खरीदती हैं। इसके साथ ही एक ने लिखा कि गाय की पूजा करने की बात करने वाली उपदेशक एक ऐसी कंपनी का बैग इस्तेमाल कर रही हैं जो अपने उत्पाद गाय के चमड़े से बनाती है।