कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
गोवा के समर्पित कोविड-19 अस्पताल के इंचार्ज लगातार 98 दिन ड्यूटी करने के बाद को घर पहुंचे तो उनका हीरो जैसा स्वागत किया गया। डॉक्टर एडविन गोम्स के स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। पणजी के रहने वाले डॉ. गोम्स गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से संबद्ध डॉ. गोम्स ईएसआई अस्पताल में डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया, गोम्स लगातार 98 दिन ड्यूटी करने के बाद शुक्रवार को घर पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान उन्होंने करीब 333 मरीजों का इलाज किया, जिनमें से 153 इस जानलेवा बीमारी से उबर चुके हैं।
राज्य में कोरोना से पांचवीं मौत
गोवा में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार रात 74 वर्षीय महिला की मौत हो गई। राज्य में महामारी से होने वाली यह पांचवीं मौत है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला दक्षिण गोवा के सल्सते तहसील की रहने वाली थी और ईएसआई अस्पताल में महिला का इलाज कर रहा था। इस बीच, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई है।