फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन पर पत्नी के खफा होने का वीडियो वायरल, डॉ. केके अग्रवाल बोले- हंसी सबसे बेहतर दवाई, लेकिन वैक्सीन जरूर लगवाएं

Thu, 28 Jan 2021 09:47 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केके अग्रवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली के एक वरिष्ठ और जानेमाने डॉक्टर ने अकेले कोरोना का टीका लगवा लिया,  तो पत्नी ने उनकी फोन पर ही क्लास लगा दी। मजेदार बात यह है कि जिस दौरान डॉक्टर साहब को पत्नी डांट रही थीं, उस दौरान वह लाइव थे और उनकी बातचीत भी रिकॉर्ड हो गई। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो फेमस कार्डियोलॉजिस्ट एवं  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और  पद्म श्री से सम्मानित डॉक्टर केके अग्रवाल का है। वीडियो वायरल होने के बाद के के अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि हंसी सेहत के लिए सबसे बेहतर दवाई है, लेकिन कोवडि वैक्सीन जरूर लगवाएं। 

अकेले कोविड  वैक्सीन लगवाने पर पत्नी के खफा होने का वीडियो वायरल होने के बाद से पद्मश्री से सम्मानित डॉ. के के अग्रवाल काफी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर अग्रवाल कार में बैठे हैं और इस दौरान वह किसी लाइव सेशन में हैं। इसी दौरान उनकी पत्नी का फोन आ जाता है,  जो पूछती हैं कि क्या आप  वैक्सीन लगवाने गए थे?  डॉक्टर साहब कहते हैं कि वह पता करने गए थे,  तो कहा गया कि अभी खाली है लगवा लो,  तो लगवा लिया। 
विज्ञापन


Trending Videos

पत्नी को समझाने में नाकाम रहे दिल के डॉक्टर

इतना सुनते हीउनकी श्रीमती जी भड़क जाती हैं और पूछती हैं कि वह उन्हें क्यों नहीं साथ ले गए? इसके जवाब में बार-बार डॉक्टर साहब बताते हैं कि सोमवार को उन्हें भी टीका लग जाएगा। वह तो सिर्फ पता करने गए थे,  लेकिन उन्हें टीका लगा दिया गया। बाकी सब लोगों को सोमवार को लग जाएगा। वीडियो में सुना जा सकता है कि उनकी पत्नी कह रही हैं, ''बहुत अजीब हो तुम, हमें साथ नहीं ले जा सकते थे? तुम मुझे अपने साथ क्यों नहीं ले गए?''

तुम्हारी ऐसी तैसी करती हूं... 
डॉक्टर केके अग्रवाल पत्नी को समझाने के लिए बार बार यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मैं तो बस पता करने गया था उन्होंने कहा कि अभी लगवा लो। इस पर उनकी पत्नी कहती हैं, ''बहाने मत बनाओ। मुझ से झूठ मत बोलो।'' तभी डॉक्टर को ध्यान आता है कि वह लाइव हैं, तो वे पत्नी से कहते हैं, ''मैं लाइव हूं अभी, बाद में बात करता हूं।'' इससे उनकी पत्नी का गुस्सा और भी बढ़ जाता है और फोन काटे जाने से पहले वह कहती हैं, ''मैं अभी लाइव आ के तुम्हारी ऐसी की तैसी करती हूं।'' इस एक मिनट के वीडियो में डॉक्टर साहब अपनी पत्नी को समझाने में नाकाम रहे, तो फोन ही काट दिया।
 
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद अग्रवाल ने की ये अपील

वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर केके अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। डॉ. केके अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, '' मेरा जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, मुझे खुशी है कि उससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ सकी है।  इस मुश्किल घड़ी में हंसी ही सबसे बेहतर दवाई है। आपको मेरी वजह से जो खुशी हुई है,  वो कुछ नहीं बस मेरी पत्नी की मेरे स्वास्थ्य के प्रति चिंता है।  ऐसे में मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आपको जब भी मौका मिलें, वैक्सीन जरूर लगवाएं।'' 

 लोग सोशल मीडिया पर केके अग्रवाल और उनकी पत्नी के बीच हुई बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए फनी कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर तरुण शुक्ला ने लिखा, ''डॉक्टर केके अग्रवाल ने पत्नी के बिना वैक्सीन लगवा लिया। नोट कर लें: टीवी पर लाइव हों, तो कभी फोन ना उठाएं।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें