फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर, इंजीनियर और MBA भी बनना चाहते हैं सिपाही, 1400 पदों के लिए 2 लाख से ज्यादा आवेदन

Wed, 18 Apr 2018 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
जॉब
विज्ञापन
महाराष्ट्र में इन दिनों पुलिस कांस्टेबल की भर्ती हो रही है। चूंकि मुंबई में सर्वाधिक पदों पर भर्ती होनी है इसलिए गांवों से बड़ी संख्या में युवा महानगर पहुंचे हैं। बेरोजगारी का आलम यह है कि सिपाही बनने के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, एलएलबी और एमबीए डिग्रीधारी भी कतार में हैं। मुंबई में 1400 पदों के लिए दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन


महिला पुलिस कांस्टेबल के 460 पदों के लिए 32,280 लड़कियों ने आवेदन किया है। कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं है जबकि मुंबई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए प्राप्त दो लाख आवेदनों में से करीब 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी स्नातक और तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थी स्नातकोत्तर हैं। इसके अलावा तीन डॉक्टर और पांच वकील की डिग्री हासिल करने वाले भी सिपाही बनने के लिए कतार में हैं। 

इतना ही नहीं 167 एमबीए, 423 इंजीनियर डिग्रीधारी भी पुलिस बल में शामिल होने को उत्सुक हैं। मुंबई के अलावा पालघर जिले में भी कमोबेश यही स्थिति है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अर्चना त्यागी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया आठ अप्रैल से शुरू की गई है जो आठ मई तक चलेगी। 
विज्ञापन



अंग्रेजी कमजोर होने के चलते मार खार रहे युवा

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें अधिकांश पढ़े/लिखे युवाओं की अंग्रेजी भाषा में पकड़ कमजोर है इसलिए इन्हें प्राइवेट नौकरी नहीं मिल रही है। लिहाजा ये सिपाही ही सही लेकिन सरकारी नौकरी चाहते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें