गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, बिना कूलर और एसी के रहना काफी मुश्किल हो रहा है। अगर आप एसी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और दुकान पर जाकर खरीदना चाहते हैं तो आपके दिमाग में कई तरह के सवाल होते हैं। इन सब सवालों में सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है कि एसी कितनी स्टार का है और कितनी स्टार रेटिंग वाला एसी खरीदें।
कुछ लोगों का मानना है एक स्टार का एसी दो स्टार के एसी से ज्यादा बिजली खाता है और पांच स्टार वाला एसी सबसे कम बिजली खाता है। ऐसे में जानना जरूरी है कि इन स्टार रेटिंग के क्या मतलब है।
ये सबकुछ एक एनर्जी एफिशियंसी के फॉर्मूले पर काम करता है। यह एसी में कूलिंग आउटपुट और पावर इनपुट पर तय होता है। उदाहरण के तौर पर जानें कि एक टन का एसी 3516 वॉट हर घंटे का खपत करता है।
ऐसे तय होती है रेटिंग
हर एसी पर एक एनर्जी फिशियंसी रेश्यो (ईईआर) लिखा होता है। यदि किसी एसी पर 2.7 से 2.9 ईईआर लिखा होने पर वह एक स्टार रेटिंग, 2.9 से 3.09 होने पर दो स्टार, 3.1 से 3.29 होने पर तीन स्टार, 3.3 से 3.49 होने पर चार स्टार और 3.5 से ऊपर होने पर वह 5 स्टार रेटिंग का एसी होगा।
एनर्जी फिशियंसी रेश्यो के लिए एसी की कूलिंग आउटपुट और इनपुट पावर का हिसाब लगा सकते हैं। यह एसी खरीदते वक्त चेक की जा सकती है, जो प्लेट लिखी पर होती है। इसके लिए कुलिंग आउटपुट में पावर इनपुट का भाग देंगे तो रेटिंग निकल आएगा।
ऐसे जानें एसी की रेटिंग
बाजार के हिसाब से सब एसी एक टन के होते हैं और उनका कूलिंग आउटपुट 3516 वॉट होता है। इस आउटपुट में इनपुट का भाग देंगे। जैसे कोई एसी 1250 वॉट का इनपुट पावर ले रहा है तो 3516 में 1250 का भाग देंगे तो रिजल्ट 2.00 आ आ रहा है। इसे ईईआर की टेबल में देखेंगे तो 2.00 एक स्टार वाली रेटिंग में मिलेगा।
इसलिए यह एसी एक स्टार रेटिंग का है, ऐसे ही यदि एसी का इनपुट पावर 11750 वॉट है तो 3516 में भाग देने पर 2.99 आएगा। टेबल में देखने पर 2.9 से 3.09 रेटिंग टू स्टार रेटिंग में है और यह एसी टू स्टार रेटिंग का होगा। इस तरह से सभी स्टार की रेटिंग निकाली जा सकती है।
बीईई के मुताबिक उच्च तापमान के दौरान एयर कंडीशनर की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए ISEER (इंडियन सीजनल एनर्जी एफिशियंसी रेश्यू) को तैयार किया गया है।
यदि आप ये अलग-अलग रेटिंग वाले एसी से होने वाली बचत का अंदाजा लगाने चाहते हैं तो आप बीईई का नया ऐप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं जो कीमत से लेकर बिजली की बचत के बारे में पूरी जानकारी दे देगा।