फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता न करें, फौज देगी जवानों पर हमले का मुंहतोड़ जवाब : जनरल सतीश दुआ

Thu, 14 Feb 2019 09:06 PM IST
शशिधर पाठक शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) सतीश दुआ भारतीय सेना के टॉप कोर कमांडरों में रहे हैं। नवंबर 2018 को सेना से रिटायर हुए जनरल दुआ के मार्गदर्शन, योजनाबद्ध तरीके और कौशल से भारतीय सेना ने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। जनरल दुआ का कहना है कि मुझे अपने जवानों की शहादत का दु:ख है, लेकिन यकीन के साथ कह रहा हूं कि फौज इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। अमर उजाला से विशेष बातचीत में जनरल दुआ ने कहा कि बस नई स्ट्राइक का इंतजार कीजिए।

विज्ञापन


सेना की 15 कोर के कमांडर इन चीफ रहे जनरल दुआ के समय में ही उरी में आतंकियों ने हमला किया था। जनरल दुआ का कहना है कि फिदाइन आतंकी गोली के भीतर घुसने आया है। उसने पहले से अपनी मौत का रास्ता चुन लिया है, इसलिए वह कुछ तो करके जाएगा। जनरल के अनुसार वह आतंकी है और आत्मघाती है। इसलिए उसके हमले को रोकना काफी कठिन है। लेकिन ऐसी किसी घटना के बाद फौज चुप नहीं बैठती।

बन रही होगी मुहतोड़ जवाब की योजना

सेना की 15 वीं कोर के पूर्व कमांडर ने कहा कि इतनी बड़ी शहादत और इतना बड़ी भूला नहीं जा सकता। केन्द्र सरकार से लेकर हमारे शीर्ष कमांडर इस पर ऊबल रहे होंगे। मुझे यकीन है। हमारे शीर्ष कमांडर जवाब देने के लिए कोई योजना जरूर बना रहे होंगे। केन्द्र सरकार भी जरूर कोई ठोस कदम उठाएगी।
विज्ञापन


जनरल दुआ के अनुसार समय और स्थान हमारा होगा। जनरल के अनुसार जवानों की शहादत दु:खद है। लेकिन आत्मघाती हमले में ऐसा हो ही जाता है। वैसे भी यह रास्ता भारी बर्फबारी के कारण बंद था। कुछ समय पहले ही खोला गया था। इस रास्ते से इतना बड़ा फौजी दस्ता जा रहा था। यहां आत्मघाती हमला भी हुआ और फायरिंग भी हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें