फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में नोटों पर लगा रंग, तो बेकार हो जाएंगे आपके नोट

Thu, 09 Mar 2017 03:47 PM IST
अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार होली खेलते वक्त अगर जेब में नए नोट पड़े हो तो सावधानी बरतें। अगर होली खेलते वक्त नोट पर रंग लग गया तो वो बेकार हो जाएगा और बैंक भी उसे स्वीकार नहीं करेगा। इस तरह का एक मैसेज आजकल व्हाट्सऐप और फेसबुक पर वायरल हो रहा है। amarujala.com ने जब इस वायरल मैसेज की जांच की तो इसे सच पाया। 
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है, कि अगर नवंबर में जारी हुए नए 500 और 2000 रुपये के नए नोट पर अगर रंग लग गया तो बैंक उसे स्वीकार नहीं करेगा। आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी के तहत ऐसा किया गया है। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वैशाली, गाजियाबाद के वरिष्ठ ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर अशोक शर्मा ने बताया कि आरबीआई ने इस तरह का निर्देश जारी किया है कि बैंक किसी भी तरह से रंग लगे नए नोटों को स्वीकार नहीं करेगा।  
विज्ञापन


वहीं आंध्रा बैंक की इंदिरापुरम, गाजियाबाद शाखा के ब्रांच मैनेजर अंजनी शर्मा ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि होली खेलते वक्त वो नए नोटों को घर पर रखें। अगर नए नोट पर जरा सा भी रंग लग गया तो बैंक किसी भी हालत में उस नोट को स्वीकार नहीं करेगा।

फिर लोग उसको केवल आरबीआई की देशभर में मौजूद चुनिंदा शाखाओं में ही जमा हो सकेगा। वैसे भी आरबीआई पहले से बैंकों को हिदायत दे चुका हैं कि वो ऐसे नोटों को जहां तक हो सके लेने से बचे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें