फाजिल्का की अंतरराष्ट्रीय सादकी सीमा पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के दौरान अपनी सीमा पर खड़े पाकिस्तानी रेंजरों ने जब भारतीय जवानों का जोश देखा और जवाब में जब पाकिस्तानी रेजरों में एक रेंजर ने जोश दिखाने की कोशिश की तो अचानक उसकी बंदूक जमीन पर गिर गई।
इस पर भारतीय सीमा में खड़े सैकड़ों लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। लोगों के जोरदार नारों से सादकी बॉर्डर गूंज उठा। वहीं, मौके पर उपस्थित लोग यह कहते नजर आए कि ‘लो भाई बंदूक तो संभलती नहीं, ये पाकिस्तान क्या संभालेंगे।’