फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव बोले- कोरोना किसी का धर्म नहीं देखता, जगन ने कहा, इस समय जाति-धर्म किनारे रखें

Sun, 05 Apr 2020 12:50 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गन मोहन रेड्डी-उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है। संक्रमितों की संख्या तीन हजार के आंकड़े को पार कर गई है और अब तक 77 लोगों की मौत हुई है। इस संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश लॉकडाउन है। केंद्र और राज्य सरकारें इस स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश में जुटी हैं और लोगों से महामारी के खिलाफ लड़ाई की अपील कर रही हैं। दिल्ली में तब्लीगी जमात के मरकज से 17 राज्यों में संक्रमण फैलने के बाद जमात के लोग निशाने पर हैं।

विज्ञापन


इस बीच, आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने लोगों से अपील की है कि इस संकट के समय में जाति-धर्म को किनारे रखें। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोई भी कोरना को हल्के में ना ले, यह वायरस किसी का धर्म नहीं देखता।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य में कोरोना वायरस के 26 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 661 हो गई है, वहीं 24 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि हम नहीं चाहते थे कि दिल्ली में जो हुआ वह महाराष्ट्र में भी हो। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के लिए पहले अनुमति दी गई थी, लेकिन हालात को देखते हुए बाद में इस पर रोक लगा दी गई।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की मरकज में शामिल हुए सभी लोगों को महाराष्ट्र में ट्रेस कर लिया गया है। कोरोना की तरह ही हमारे यहां सांप्रदायिक वायरस भी मौजूद है। सीएम ने कहा कि झूठे मैसेज फैलाने वाले और तब्लीगी जैसे आयोजनों के वीडियो अपलोड करने वाले कोरोना को हल्के में न लें। यह वायरस किसी का धर्म नहीं देखता।

प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम में शामिल होकर एकता दिखाएं
आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में रविवार को 34 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 226 हो गई है। इनमें से जमातियों से जुड़े 87 प्रतिशत मामले मिले हैं।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि राज्य के कई लोग तब्लीगी जमात के आयोजन में शामिल होकर लौटे हैं। इनमें से कुछ संक्रमित भी पाए गए हैं, लेकिन यह कहना ठीक नहीं है कि संक्रमण किसी समुदाय विशेष ने फैलाया है।

यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना भी हो सकती है। मेरी सभी लोगों से अपील है कि जाति और धर्म को किनारे रखकर कोरोना वायरस के खिलाफ  एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। रविवार रात नौ बजे प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम में शामिल होकर एकता दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें