फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNPA Conclave: कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बदल जाएगी पत्रकारिता की दुनिया, विश्वसनीयता बड़ी चुनौती

Tue, 06 Feb 2024 06:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला डिजिटल के संपादक जयदीप कर्णिक ने कहा, दो दशकों में पत्रकारिता की दुनिया बहुत बदली है। आने वाले समय में भी यह तेजी बनी रह सकती है, लेकिन नई तकनीक के अनुसार इस क्षेत्र में आने वाले युवाओं को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। तकनीक को बाधा की तरह से देखना उचित नहीं है...
विज्ञापन
DNPA के कार्यक्रम में अमर उजाला डिजिटल के संपादक जयदीप कर्णिक, नलिन मेहता, विक्रम चंद्रा और अन्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण समाचारों की दुनिया में बड़ा बदलाव आ सकता है। पत्रकारिता के क्षेत्र के बड़े दिग्गजों का मानना है कि नई तकनीक के कारण पत्रकारों की भूमिका में भी बड़ा बदलाव आ सकता है। पत्रकारों को भी तकनीकी के अनुसार अपने को ज्यादा दक्ष बनाने की जरूरत पड़ सकती है। तकनीकी कभी किसी क्षेत्र में बाधा नहीं बनती। इसका बेहतर उपयोग पत्रकारिता को भी बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।

अमर उजाला डिजिटल के संपादक जयदीप कर्णिक ने कहा कि पत्रकारिता में जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है। यह वस्तु सदैव महत्वपूर्ण रही है और आगे भी बनी रहेगी। कोई मशीन या तकनीक इस चीज को प्रतिस्थापित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि नियंत्रित संस्थाओं के दौर में उनके अंदर से सूचनाओं को निकालकर लाने की चुनौती सदैव पत्रकार ही करेंगे। यह कार्य कभी भी किसी तकनीकी या मशीन के ऊपर नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि तकनीक हमारे लिए सहायक हो सकती है, यह हमारे लिए कभी बाधा नहीं बन सकती।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में पत्रकारिता की दुनिया बहुत बदली है। आने वाले समय में भी यह तेजी बनी रह सकती है, लेकिन नई तकनीक के अनुसार इस क्षेत्र में आने वाले युवाओं को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक को बाधा की तरह से देखना उचित नहीं है। इसे बेहतर पत्रकारिता के लिए उपयोग किया जाना चाहिए।

'आज के समय में पत्रकारिता' विषय पर अपना विचार रखते हुए विक्रम चंद्रा ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के आने से पत्रकारिता पूरी तरह बदल जाएगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता हमसे बेहतर लिखने-बोलने की क्षमता रखती है। ऐसे में अब पत्रकारिता में लिखने और समाचार पढ़ने वाले एंकर की भूमि बदल जाएगी। पत्रकारों का कार्य विभिन्न क्षेत्रों से आ रही सूचनाओं के बेहतर प्रस्तुतिकरण में बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें