फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामला: 'DNA, CCTV फुटेज से हुई मुख्य आरोपी की भूमिका की पुष्टि', कोलकाता पुलिस का आरोपपत्र में दावा

Mon, 22 Sep 2025 12:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए कथित दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी की पहचान डीएनए जांच और सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई है। पुलिस ने यह दावा कोर्ट में दाखिल आरोपपत्र में किया है। पुलिस ने आरोपपत्र में चार लोगों को नामजद किया। इनमें कॉलेज का एक पूर्व छात्र, दो छात्र और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल हैं। 
विज्ञापन
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता पुलिस के जांच अधिकारियों ने अपने आरोपपत्र में दावा किया है कि दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज की एक छात्र के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी मनोजित 'मंगो' की भूमिका की पुष्टि डीएनए जांच से हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के कपड़ों से लिए गए नमूनों की डीएनए जांच में पाया गया कि वे आरोपी के डीएनए से मेल खाते हैं। इसके लिए पीड़िता और आरोपी दोनोंके खून के नमूने (ब्लड सैंपल) लिए गए थे। यह आरोपपत्र अलीपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दाखिल किया गया है। इसमें मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा के साथ तीन अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। मनोजित मिश्रा कॉलेज का पूर्व छात्र है। 

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने जीएसटी सुधारों पर अरुणाचल के व्यापारियों से की चर्चा, स्वदेशी को बढ़ावा देने का दिया संदेश
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, डीएनए जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय पीड़िता और आरोपी दोनों कॉलेज के गार्ड रूम में मौजूद थे। यह रिपोर्ट इस मामले में एक अहम सबूत मानी जा रही है। आरोपपत्र में यह भी बताया गया है कि कॉलेज परिसर और आस-पास की दो दुकानों से मिले सीसीटीवी फुटेज ने भी अपराध की पुष्टि की है। 
 
अधिकारी ने कहा, फुटेज में यह भी दिख रहा है कि घटना कॉलेज के गार्ड रूम के अंदर हुई। दो अन्य आरोपी प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद गार्ड रूम के बाहर खड़े थे। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका भी साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन से मिले वॉइस सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया  जा रहा है। जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी, हम अदालत में एक पूरक आरोपपत्र दाखिल करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक में जाति जनगणना आज से शुरू, कुछ जातियों की सूची पर विवाद जारी

यह मामला 25 जून का है, जब कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कॉलेज के एक पूर्व छात्र और दो अन्य सीनियर छात्रों ने मिलकर उसके साथ कॉलेज परिसर में दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें