फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीमोझी और ए. राजा का हीरो की तरह स्वागत, चेन्नई एयरपोर्ट पर समर्थक नाचे-गाए

Sat, 23 Dec 2017 01:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
कनीमोझी - फोटो : ANI
विज्ञापन
2जी स्पेक्ट्रम केस में बरी हुईं डीएमके सांसद कनीमोझी और पूर्व संचार मंत्री ए.राजा का चेन्नई में भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद दोनों नेता पार्टी मुख्यालय और डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि से मिलने गए। 
विज्ञापन

  Tamil Nadu: DMK workers & supporters gather at Chennai Airport as Kanimozhi & A. Raja arrive, they were recently acquitted in the #2GScam case. pic.twitter.com/2vdLA3VdE4 — ANI (@ANI) December 23, 2017

2जी स्पेक्ट्रम केस में निर्दोष साबित होने के बाद रिहा हुए ए.राजा और कनीमोझी के स्वागत के लिए चेन्नई एयरपोर्ट डीएमके समर्थकों से खचाखच भरा हुआ था।
  Tamil Nadu: DMK workers gather at Chennai Airport for Kanimozhi's arrival, who was recently acquitted in the #2GScam case. pic.twitter.com/NIXikq6AK0 — ANI (@ANI) December 23, 2017
विज्ञापन


राजा और कनीमोझी के इंतजार में समर्थक एयरपोर्ट के बाहर नाच और गा रहे थे। इन नेताओं के पहुंचने पर इनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। समर्थकों से भरे एयरपोर्ट के बाहर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। 
  Tamil Nadu: DMK workers & supporters also gather near M.Karunanidhi's residence in Chennai's Gopalapuram for Kanimozhi's arrival. pic.twitter.com/DCDKOKLAjm — ANI (@ANI) December 23, 2017

कनीमोझी और ए.राजा एयरपोर्ट से डीएमके मुख्यालय गए जहां उन्हें पार्टी महासचिव के. अनबाझगन से मिलना है। इसके बाद वे पार्टी प्रमुख एम. करुणानिधि से मिलने गोपलपुरम जाएंगे। 

चेन्नई एयरपोर्ट से लेकर डीएमके मुख्यालय तक की सड़क ए.राजा, कनीमोझी और एम.के. स्टालिन के पोस्टरों और बैनरों से पटा पड़ा है। उत्साहित समर्थकों ने राजा और कनीमोझी के जय-जयकार के नारे लगाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें