फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के फैसले से नाराज द्रमुक करेगी 24 नवंबर को प्रदर्शन

Sat, 19 Nov 2016 06:48 PM IST
एजेंसी/ चेन्नई
विज्ञापन
द्रमुक सुप्रीमो एम करुणानिधि
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर विपक्षी पार्टियों में केंद्र के खिलाफ रोष बढ़ने लगा है। द्रविड़ मुनेत्र कणगम (द्रमुक) ने शनिवार को कहा कि वह फैसले के विरोध और लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाने को लेकर 24 नवंबर को विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी इस दिन शाम चार-पांच बजे राज्यभर में मानव श्रंखलाएं बनाएगी। 
विज्ञापन


द्रमुक सुप्रीमो एम करुणानिधि ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की समस्याएं हल करने के लिए संसद में इस मुद्दे पर बहस कर रहे दलों को जवाब नहीं दिया है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इस कदम की कड़ी निंदा कर रहे हैं जबकि राज्य (तमिलनाडु) सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें