फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : 'हिंदी' पर डीएमके हुई लाल, केंद्र के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन का एलान

Mon, 16 Sep 2019 08:07 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
एमके स्तालिन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर हिंदी भाषा को थोपे जाने का आरोप लगाते हुए डीएमके प्रमुख एमके स्तालिन ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में 20 सितंबर को सुबह 10 बजे राज्य के सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन का फैसला पार्टी की उच्चस्तरीय समिति ने एक बैठक में लिया।

विज्ञापन



दरअसल, हिंदी दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि पूरे देश की एक भाषा होना बेहद जरूरी है जिससे दुनिया में भारत की पहचान बने। गृह मंत्री ने कहा था कि आज देश को एकता की डोर में बांधने का काम यदि कोई भाषा कर सकती है तो वह सर्वाधिक बोली जाने वाली हिंदी भाषा ही है। 

शाह के इस बयान का विपक्ष ने विरोध किया था। डीएमके प्रमुख एमके स्तालिन ने कहा था कि हम हिंदी थोपने का काफी समय से विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अमित शाह के बयान से हमें धक्का लगा है। ऐसे फैसलों से देश की एकता प्रभावित होगी। स्तालिन ने कहा था कि उन्हें बयान वापस लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें