डीएमके के अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
Chennai: Karunanidhi readmitted with breathing difficulty due to throat and lung infection, he is stable & being treated: Hospital statement pic.twitter.com/eFgJ3OEbSA
— ANI (@ANI_news) December 15, 2016
अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा है कि "उनका इलाज किया जा रहा है, फेफड़ों में संक्रमण होने की वजह से वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अब उनकी सेहत पहले से सामान्य है।"
इससे पहले डीएम प्रमुख करुणानिधि को 1 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें गले और फेफड़ों में संक्रमण की समस्या है जिस वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। डॉक्टरों की देखरेख में वह स्वस्थ महसूस करने लगे थे। जिसके बाद 5 दिसंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
बता दें कि 92 वर्षीय करुणानिधि पांच बार तमिलनाडू के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं और 1969 में डीएमके पार्टी के संस्थापक अन्नादुरई के निधन के बाद से पार्टी के अध्यक्ष हैं।