फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ डीएमके नेता और पूर्व मंत्री रहमान खान का निधन

Fri, 21 Aug 2020 02:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डीएमके वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ए रहमान खान का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह 77 साल के थे। हाल में उन्होंने कोरोना संक्रमण को शिकस्त दी थी। रहमान डीएमके के संस्थापक सदस्यों में एक थे।

विज्ञापन


रहमान का करीब एक सप्ताह तक राजधानी चेन्नई के एक अस्पताल में कोरोना का इलाज चला था। स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और वह घर लौट आए थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।


डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने रहमान के निधन पर दुख जताते हुए उनके सम्मान में तीन दिन के शोक का एलान किया है। इस दौरान पार्टी का कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें