लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल डीएमके ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र (कोवई राइजिंग) जारी कर दिया। डीएमके का कहना है कि अगर वे लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो निम्न घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।
इंडी गठबंधन का हिस्सा है डीएमके
ऐसा है सीट शेयरिंग प्लान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएमके ने कांग्रेस को राज्य में नौ लोकसभा सीटें आवंटित की है। वहीं, अभिनेता-राजनेता कमल हासन की मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) उम्मीदों के उलट लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर चुकी है। हालांकि, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके ने एमएनएम को एक सीट दी है। एमएनएम ने 2019 लोकसभा चुनाव और 2021 विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा था लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ था। द्रमुक ने इसके अलावा सीपीएम, सीपीआई और वीसीके को दो-दो लोकसभा सीटें आवंटित की है। वहीं, डीएमके ने एमडीएमके, केएमडीके और आईयूएमएल को एक-एक सीट आवंटित की हैं।