फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फरवरी को भूख हड़ताल करेंगे DMK कार्यकर्ता: स्टालिन

Mon, 20 Feb 2017 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
स्टालिन
विज्ञापन
तमिलनाडु की राजनीति एक महीने से चली आ रही सियासी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को पलानीसामी ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया।
विज्ञापन


उन्हें 122 वोट मिले, जबकि 11 वोट उनके खिलाफ दिए गए।

इससे पूर्व डीएमके विधायकों को सदन से बाहर कर दिया गया था इससे नाराज डीएमके विधायकों ने एमके स्टालिन की अगुवाई में पहले तो राज्यपाल से भेंट की और फिर मरीना बीच पर भूख हड़ताल पर बैठ रहे थे तभी स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था।  I will participate in Tiruchi for the hunger strike on Feb 22: MK Stalin, DMK pic.twitter.com/FYjRw5xIus — ANI (@ANI_news) February 19, 2017
विज्ञापन

डीएमके नेताओं पर एफआईआर

Stalin
इस मामले में स्टालिन समेत डीएमके के 66 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला और गड़बड़ा गया है। वहीं पुलिस ने कहा कि कानून उल्लंघन के कारण ये एफआईआर दर्ज की गई है।

मरीना बीच पर विरोध करने से पूर्व डीएमके की ओर से इजाजत नहीं ली गई थी। इन सभी मुद्दों से नाराज डीएमके नेता स्टालिन ने सभी जिला मुख्यालयों पर आगामी 22 फरवरी को भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।

भूख हड़ताल पर स्टालिन ने कहा पर तिरुची से भूख हड़ताल में सम्म‌िलित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में जारी हालात पर उनको अवगत कराना चाहते हैं। We're trying to meet President Pranab Mukherjee in Delhi on this regard; Have sought time to highlight the Assembly situation: MK Stalin,DMK pic.twitter.com/734eybwnwi — ANI (@ANI_news) February 19, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें