द्रमुक सांसद कनिमोझी जांच में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं और उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कनिमोझी ने संक्रमित होने के बाद विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान कार्यक्रम रद्द कर दिया है।