फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच जाने से डीएम ने रोका, नहीं माना तो भेज दिया जेल

Sat, 16 Jul 2016 05:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : UNICEF
विज्ञापन
यूपी के वाराणसी जिलान्तर्गत आराजीलाइन ब्लॉक के दयापुर गांव में खुले में शौच जाने पर शुक्रवार को एक शख्स को हवालात की हवा खानी पड़ गई। डीएम के निर्देश पर लोहता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में निजी मुचलके पर छोड़ा गया। खुले में शौच जाने पर प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप है।
विज्ञापन


घर में शौचालय होने के बावजूद खुले में जाने पर एक और शख्स को पकड़ा गया। उसे पाबंद करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया। दरअसल, डीएम विजय किरन आनंद शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे आराजीलाइन ब्लॉक के दयापुर गांव पहुंचे। गांव का ही एक शख्स खुले में शौच के लिए जाता दिखा। मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो डीएम के निर्देश पर लोहता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान डीएम ने यहां आंगनबाड़ी केंद्र पर चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनीं। उन्हें खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक किया। कहा कि स्वच्छता के प्रति सजग रहें। हर घर में शौचालय बनवाया जाए। इससे बीमारियों से बचाव होगा और गांव भी स्वच्छ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल लगाकर गांववालों को किया जागरूक

डीएम विजय किरन आनंद - फोटो : Facebook
चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान ने डीएम को बताया कि गांव के  एक व्यक्ति के घर में शौचालय बना है लेकिन वो बाहर जाते हैं। जब उनको मना किया जाता है तो वे झगड़ा करने लगते हैं। इस पर डीएम के आदेश पर लोहता पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने के आरोपी को भी पुलिस थाने ले आई। दोनों पाबंद कर छोड़ दिया गया।

लेखपाल के चौपाल में मौजूद नहीं रहने पर डीएम ने मोबाइल पर उसे जमकर फटकार लगाई। सार्वजनिक रास्ते की नापी कर तत्काल कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। खुले में शौच जाने से रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला, पुरुष और बच्चों की टीम बनाई गई है, जो सुबह शाम सीटी बजाकर लोगों को जागरूक करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें