फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DLF चेयरमैन की बेटी ने 'दिल्ली के दिल' में खरीदा 435 करोड़ का बंगला

Mon, 19 Dec 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलफ चेयरमैन केपी सिंह की बेटी रेणुका तलवार ने राजधानी के सबसे पॉश इलाके लुटियंस जोन में 435 करोड़ का बंगला खरीदा है। लुटियंस जोन में 1000 बंगले हैं। इनमें से 65-70 ही बंगले निजी तौर पर इस्तेमाल के लिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रेणुका तलवार ने पृथ्वीराज रोड पर बंगला खरीदा है। रेणुका ने टीडीआई इन्फ्राकॉर्प नाम की रियल स्टेट डिवेलपर फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल तनेजा से यह बंगला खरीदा है।
विज्ञापन


बंगला 4925 स्क्वॉयर मीटर प्लॉट में बना है, जिसमें 1189 स्क्वॉयर मीटर बिल्टअप एरिया 8.8 लाख प्रति स्क्वॉयर मीटर की दर से बेचा गया है, जोकि इस सर्किल का मौजूदा दाम है। इस एरिया की कीमत 383 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पृथ्वीराज रोड पर इससे पहले शाही एक्सपोर्ट के हरीश अहूजा ने सिंतबर 2015 में बड़ी डील की थी। अहूजा ने 2650 स्क्वॉयर मीटर का बंगला 173 करोड़ में खरीदा था। जिसकी डील 6.53 लाख प्रति स्क्वॉयर मीटर के हिसाब से हुई थी और इसमें 836 स्क्वॉयर मीटर का बिल्टअप एरिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका के पिता का भी लुटियंस जोन में बंगला

मौजूदा बंगला खरीदने वाली रेणुका तलवार के पति डीएलएफ के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जीएस तलवार हैं। उनके पिता के पास भी लुटियंस जोन में एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर करोड़ों का बंगला है। 

वहीं, रेणुका को बंगला बेचने वाले तनेजा ने इस डील पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

लुटियंस जोन में पिछली साल के बाद यह इकलौती इस तरह की डील है। लुटियंस बंगला जोन करीब 3000 एकड़ में हैं जो कि हजार बंगलों के साथ 28.73 स्क्वॉयर किलोमीटर में फैला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें