फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कर्नाटक में कोई कुर्सी नहीं हिल रही': पीएम के बयान पर डीके शिवकुमार का पलटवार; सत्ता संघर्ष को भी किया खारिज

Sun, 10 May 2026 09:29 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पीएम मोदी के 'कुर्सी हिलने' वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह स्थिर है। कांग्रेस में सत्ता संघर्ष की चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
कर्नाटक राजनीति में टकराव - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर सत्ता संघर्ष की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस सरकार पर आंतरिक खींचतान और नेतृत्व संकट का आरोप लगाए जाने के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने साफ शब्दों में इन दावों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


रायचूर जिले के लिंगसुगुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक सरकार पूरी तरह स्थिर है और किसी भी पद को लेकर कोई अस्थिरता नहीं है। उन्होंने कहा "कर्नाटक में कोई कुर्सी नहीं हिल रही है। सभी कुर्सियां स्थिर हैं। मुझे नहीं पता कि प्रधानमंत्री किस संदर्भ में यह बात कह रहे हैं।"

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलूरू में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में सरकार जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय अंदरूनी सत्ता संघर्ष में उलझी हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार का अधिकतर समय आपसी विवादों और नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता में बीता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उसे परजीवी पार्टी तक करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है क्योंकि पार्टी के नेता सत्ता के बंटवारे में ही व्यस्त हैं।

कांग्रेस में सत्ता संघर्ष की चर्चा फिर तेज
इसी बीच, कर्नाटक कांग्रेस में कथित सत्ता समझौते की चर्चाएं भी फिर तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से यह चर्चा है कि 2023 में कांग्रेस सरकार बनने के दौरान सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर एक अनौपचारिक समझ बनी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था, जबकि यह कहा गया कि सरकार के कार्यकाल के बीच में डीके शिवकुमार को नेतृत्व सौंपा जा सकता है। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व ने सार्वजनिक रूप से कभी भी इस तरह की किसी व्यवस्था की पुष्टि नहीं की है।

अन्य वीडियो:-
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें