फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: तमिलनाडु सरकार ने दो घंटे पटाखे फोड़ने का समय किया तय , सुबह-शाम मिली एक घंटे की मोहलत

Fri, 02 Nov 2018 01:11 PM IST
भाषा
विज्ञापन
पटाखे
विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को कहा कि लोगों को दिवाली पर सुबह छह से सात बजे और शाम को सात से आठ बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति दी जाएगी। सरकार की एक विज्ञप्ति में राज्य के लोगों से कम डेसीबल वाले और कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे फोड़ने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘उच्चतम न्यायालय के आदेश के आधार पर तमिलनाडु सरकार सुबह छह से सात बजे और शाम को सात से आठ बजे के बीच पटाखे फोड़ने की अनुमति देती है।’  विज्ञप्ति में लोगों से अस्पतालों और पूजा स्थलों के समीप पटाखे ना फोड़ने की अपील की गई है।

तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड त्योहार के सात दिन पहले और सात दिन बाद वायु गुणवत्ता का अध्ययन करेगा। राज्य सरकार ने 30 अक्टूबर को कहा था कि वह दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए दो घंटे के समय का निर्धारण करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के संबंध में पक्षकारों से विचार-विमर्श करेगी।
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए रात आठ बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित करने के अपने पहले के आदेश में सुधार करते हुए कहा था कि तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे दक्षिणी राज्यों में समय में बदलाव किया जाएगा लेकिन इसकी अवधि दो घंटे से ज्यादा नहीं होगी। राज्य में छह नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें