अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा, दक्षिण चीन सागर से हिमालयी क्षेत्र तक चीन के बर्ताव से बढ़ती घबराहट ने अहम भूमिका निभाई है। जबकि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम घरेलू तकनीक एवं विनिर्माण के विकास पर जोर देता है। यह रक्षा तकनीक और व्यापारिक पहल मोदी की प्रौद्योगिकी और औद्योगिक नीति के साथ ‘हाथ मिलाने’ जैसा है।