अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक के जरिए वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को कानूनी दायरे में लाए जाने का प्रस्ताव है। विधेयक पर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। NDA की समर्थक जदयू ने कहा है कि ये विधेयक मुस्लिम विरोधी है, ऐसी धारणा सही नहीं है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया। इस विधेयक पर चर्चा के लिए आठ घंटे का समय रखा गया है। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष विधेयक पर अपने विचार और सुझाव दे रहे हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। वहीं भाजपा समर्थित एनडीए के दल विधेयक के समर्थन में हैं। इस विधेयक को लेकर सदन में जोरदार बहस देखने को मिल रही है। आइए ग्राफिक्स के माध्यस से समझते हैं कि विधेयक पर पक्ष और विपक्ष का क्या कहना है?