फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: इंदापुर फैक्ट्री के कर्मचारी के पोते की थी उंगली, जो डॉक्टर के आइसक्रीम कोन में थी निकली

Fri, 28 Jun 2024 12:53 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई के आइसक्रीम कोन में उंगली मामले का खुलासा डीएनए रिपोर्ट से हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार उंगली इंदापुर फैक्ट्री के कर्मचारी के पोते की है।
 
विज्ञापन
आइसक्रीम में निकली उंगली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के आइसक्रीम कोन निकली उंगली मामले का खुलासा हो गया है। मलाड के एक डॉक्टर के ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन में उंगली का टुकड़ा पाया गया था। डीएनए जांच रिपोर्ट में पता चला कि उंगली इंदापुर फैक्ट्री के कर्मचारी के पोते की है।
विज्ञापन


पिछले दिनों चर्चा में रहे आइसक्रीम कोन में निकली उंगली कांड ने सबको चौंका दिया था। दरअसल एक आइसक्रीम से इंसान की उंगली के मांस का टुकड़ा मिला था। घटना मुंबई के मलाड इलाके की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलाड के रहने वाले डॉक्टर ओरलम ब्रैंडन सेराओ ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी। उन्होंने आइक्रीम खोली तो वे सन्न रह गए। उन्होंने फोटो को ऑनलाइन शेयर किया, जिसमें मांस का टुकड़ा बाहर दिखाई दे रहा था। डॉक्टर ने कहा कि मुझे तो पहले लगा कि यह कोई अखरोट होगा लेकिन बाद में जब ध्यान से देखा तो पता चला कि वह उंगली है। इसे देखकर डॉक्टर घबरा गया और मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आइसक्रीम ब्रांड युम्मो के खिलाफ शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

एफएसएसएआई ने बताया था कि "एफएसएसएआई के पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय की एक टीम ने आइसक्रीम निर्माता के परिसर का निरीक्षण कर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है।" उन्होंने कहा था कि आइसक्रीम की डिलीवरी करने वाली आइसक्रीम निर्माता इंदापुर, पुणे में स्थित है और उसके पास सेंट्रल लाइसेंस भी है। जांच के लिए एफएसएसएआई की टीम ने फैक्ट्री के परिसर से नमूने एकत्र किए थे।
विज्ञापन



इस जांच के दौरान किए गए डीएनए परीक्षण का परिणाम आ चुका है। डीएनए जांच रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के मलाड इलाके में आइसक्रीम कोन में मिली उंगली का सिरा पुणे के इंदापुर में एक आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी का है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिन में प्राप्त फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में कहा गया है कि उंगली के सिरे और आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी ओमकार पोटे के डीएनए एक ही हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, "इंदापुर फैक्ट्री में आइसक्रीम भरने की प्रक्रिया के दौरान पोटे की बीच वाली उंगली का एक हिस्सा कट गया था। बाद में यह मलाड के एक डॉक्टर द्वारा ऑर्डर किए गए आइसक्रीम कोन में पाया गया, जिसने अधिकारियों को सूचित किया।"

'अखरोट समझ कर मैं चबा रहा था'
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि मैंने तीन आइसक्रीम ऑनलाइन मंगवाई थी। मैंने बटरस्कोच आइसक्रीम ली थी। मैं आइसक्रीम खा रहा था, तभी मुंह के अंदर कुछ ठोस चीज महसूस हुई। मुझे लगा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा हो सकता है लेकिन मुझे मुंह में कुछ ज्यादा ही कड़ा महसूस हुआ। यह क्या यह जानने के लिए मैंने थूका तो मैं दंग रह गया क्योंकि यह अखरोट नहीं बल्कि इंसान की उंगली की मांस का टुकड़ा था। मैं पेशे से एक डॉक्टर हूं तो मुझे समझ आ गया कि यह अंगूठा का हिस्सा है, इसमें नाखून दिख रहा था। मैंने तुरंत टुकड़े को आइसपैक में डाल दिया, जिससे पुलिस को दिखाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें